नवगछिया के एक दर्जन से अधिक महादलित कल पटना में मुख्यमंत्री से करेंगे अपने गाँव जाने के रास्ते की मांग। सभी हैं खैरपुर कदवा पंचायत अंतर्गत बेलसंडी गाँव के निवासी। जहाँ एक सौ से अधिक घर हैं महादलितों के और वोटर हैं लगभग पांच सौ। इन्हें पगडंडी के रास्ते जाना पड़ता है बेलसंडी। जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन से कई बार लगा चुके हैं गुहार।