ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहपुर के लत्तीपुर में चली गोली, एक घायल, हमलावर गिरफ्तार


नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव में साथियों सहित ताश खेल रहे शंकर यादव को 8 अक्तूबर को दिन दहाड़े गोली मार दी गयी। जिसे इलाज के लिए तत्काल मायागंज ले जाया गया। वहीं मौके पर ही हमलावर विपिन यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।