ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मोबाइल से भी जान सकते हैं कौन जीता-कौन हारा


लोकसभा चुनावों में कौन जीता और किसको हार मिली। इसका खुलासा शुक्रवार को होने वाला है। मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। आपके स्मार्टफोन पर इसकी तमाम जानकारियां आपको आसानी से हासिल हो सकते हैं। जी हां, एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले दर्जन भर से ज्यादा मोबाइल एप्स मतगणना की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मौजूद हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो जाएगी।
इसके कुछ ही देर बाद रूझान मिलने शुरू हो जाएंगे। तमाम लोग इस जतन में लगे हुए हैं कि मतगणना के दौरान की तमाम जानकारियां उन्हें कैसे मिलती रही। इस काम को आसान बनाने के लिए अब मोबाइल एप्लीकेशन मौजूद हैं। एंड्रायड के एप्स स्टोर गूगल प्ले से इन्हें मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इन एप्लीकेशनों की मदद से अलग-अलग राज्यों के चुनाव परिणाम जाने जा सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर अलग-अलग संसदीय सीटों पर हार-जीत की भी जानकारी दी जाएगी।
ज्यादातर मोबाइल एप्स लोकसभा में पार्टियों की सीटों की जानकारी भी देंगे। खासतौर पर लोकसभा रिजल्ट 2014 लाइव, इंडिया इलेक्शन रिजल्ट, इलेक्शन रिजल्ट-इंडिया 2014, इंडियन लोकसभा इलेक्शन 2014 जैसे एप्लीकेशन लोकप्रिय हैं। इन्हें लोग डाउनलोड भी कर रहे हैं। इन एप्लीकेशनों पर मतगणना के नतीजों को लगातार अपडेट करने का दावा किया जा रहा है।