भागलपुर लोकसभा चुनावी क्षेत्र में अब यह चर्चा ज़ोर पकड़ती जा रही है कि यहा से भाजपा के उम्मीदवार शाहनवाज़ हुसैन को किशनगंज भेजने वाले नेता बाबा अश्विनी चौबे खुद इस क्षेत्र को छोड़ कर बक्सर से सांसद का चुनाव लड़ने को जा सकते हैं। जहां से उनकी लगातार मांग पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता भी करते आ रहे हैं।
यदि भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा ऐसा मना लिया गया तो मतदाताओं के अनुसार पार्टी के हक में काफी अच्छा ही साबित होगा। जिसकी उम्मीद लगातार बढ़ती जा रही है। संभावना भी है कि जल्द ही पार्टी नेतृत्व इस मामले की घोषणा भी कर दे। साथ ही पूर्व राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी हमेशा कहते रहे हैं कि मैं तो पार्टी का एक पहरेदार हूँ, पार्टी नेतृत्व का आदेश ही सर्वोपरि है।
.jpg)