ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के आवासीय विद्यालय में छात्र से फिर हुआ अप्राकृतिक यौवनाचार, शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल



नवगछिया शहर के एक आवासीय विद्यालय में एक नाबालिक छात्र से फिर अप्राकृतिक यौवनाचार के कुकर्म की एक घटना हुई है। इस मामले में नवगछिया के आदर्श थाना की पुलिस ने कुकर्मी शिक्षक को गिरफ्तार कर नवगछिया जेल भेज दिया। जबकि कुछ ही दिनों पहले भी ऐसी ही एक वारदात नवगछिया शहर में हुई थी।
जानकारी के अनुसार नवगछिया नया टोला स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी नामक आवासीय विद्यालय के गणित शिक्षक चन्दन कुमार ने यूकेजी के छात्र अभिषेक कुमार के साथ अप्राकृतिक यौवनाचार किया। वहीं पूछताछ के दौरान शिक्षक ने अपना जुर्म भी काबुल लिया। जिसे नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर नवगछिया जेल भेज दिया है। वहीं उक्त शिक्षक का एक पैंट भी बरामद किया गया है।