ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चुनावी चर्चा : बिहार के पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं नरेंद्र मोदी, प्री-प्लांड था बनारस विवाद


जब यह तय हो चुका है कि नरेंद्र मोदी बनारस से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे तो संभावना बन रही है कि भाजपा मोदी को पटना साहिब से चुनाव लड़वा सकती है। पार्टी ने इसी सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट रोक लिया है। इस बीच शत्रुघ्न का यह बयान इस बात की पुष्टि करता है कि वे सिर्फ मोदी के लिए सीट छोड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने पुष्ट किया है कि मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के अलावा किसी दूसरे राज्य से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि वे बनारस से नहीं लड़ेंगे। 
सूत्रों के अनुसार बनारस पर विवाद पार्टी के गेम प्लान का हिस्सा है। इस विवाद को पार्टी ने ही जन्म दिया है। जंग को रोचक बनाए रखने के लिए पटना साहिब का प्लान गुप्त रखा जा रहा है। पार्टी मुहूर्त में विश्वास रखती है। बताते हैं कि 18 मार्च को होलाष्टक खत्म होगा तभी मोदी के नाम की घोषणा होगी। भाजपा की गुजरात इकाई के महासचिव विजय रुपानी ने स्पष्ट किया है कि मोदी राज्य के बाहर कहीं से भी लड़ें, लेकिन गुजरात से तो लड़ेंगे ही। 
पटना साहिब से क्यों
पटना साहिब भाजपा की परंपरागत सीट है। शत्रुध्न सिन्हा यहां करीब पौना लाख मतों से जीते थे। अब शत्रुघ्न मोदी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं, लेकिन गुरुवार को उन्होंने कहा था कि पटना साहिब मेरी पहली और आखिरी पसंद है। 
मोदी को बनारस से लड़वाकर पार्टी इस इलाके में सेंधमारी करना चाहती है। यह पटना साहिब से भी संभव है। यहां से मोदी लड़े तो बिहार की 40 और पूर्वी उत्तर प्रदेश की 30 सीटों पर मोदी लहर का असर पड़ेगा। 
मोदी और नीतीश की राजनीतिक अदावत जग जाहिर है। ऐसे में पार्टी मोदी को बिहार लाकर नीतीश के गढ़ में उन्हें ललकारेगी वहीं एक तीर से कई शिकार करेगी। मोदी राजद और कांग्रेस से भी हिसाब बराबर कर सकते हैं।