नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नवगछिया नयाटोला स्थित फुलचंद मध्य विद्यालय सहित कई विद्यालयों में शनिवार को पोशाक राशि का वितरण किया गया। जहां छात्रों की अच्छी उपस्थिति देखी गयी। मौके पर विद्यालय प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा आस पास के लोग भी मौजूद थे।
नवगछिया नयाटोला स्थित फुलचंद मध्य विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर 430 में से 134 छात्रों का नाम चयनित था। जिसके बीच शनिवार को लगभग 81 हजार की पोशाक राशि वितरित की गयी।