ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पटना में सीरियल बम धमाके से नवगछिया में जारी हुआ अलर्ट



भाजपा की पटना में आयोजित रविवार को हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम धमाके को देखते हुए नवगछिया में भी अलर्ट जारी किया गया है ।
नवगछिया के एसपी शेखर कुमार ने बताया कि पटना में हुए बम धमाकों को लेकर नवगछिया शहर तथा नवगछिया स्टेशन सहित पूरे नवगछिया पुलिस जिला की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। कई जगहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। साथ ही पूरे इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गयी है।जिससे कहीं भी प्रतिशोध की भावना से कोई अप्रिय घटना नहीं हो।