नवगछिया प्रखण्ड अंतर्गत पकरा पंचायत के उप मुखिया का उपचुनाव शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय में सम्पन्न हुआ। जहां निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी द्वारा अशोक शर्मा को निर्विरोध उपमुखिया घोषित किया गया। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबन्धक शोभेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे।
चुनाव की कार्रवाई सम्पन्न होने के बाद पकरा पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने उपमुखिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर प्रखण्ड के प्रमुख मानकेश्वर सिंह के अलावा वार्ड सदस्य चंदेश्वरी मण्डल, दशरथ मण्डल, देवेन्द्र सिंह, बबीता देवी, रेशमी देवी, मधु देवी, अनीता देवी, सौमित्रा देवी सहित काफी लोग मौजूद थे।
निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि इस उपचुनाव के दौरान उपमुखिया पद के लिए मात्र एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। इस लिए उसे निर्विरोध चयनित घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।