बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा खेल विभाग द्वारा भागलपुर जिला में
ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देने के लिए ताइक्वांडो मैट प्रदान किया गया है | सरकार द्वारा प्रदत्त यह मैट नवगछिया भी पहुँच चुका है | जिसे इंटर स्कूल नवगछिया में रखा गया है |
ताइक्वांडो खेल के भागलपुर जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस खेल की राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मैट पर ही होती है | जिसके अभाव मेंभागलपुर जिला के खिलाड़ी ठीक से अभ्यास नहीं कर पाते थे | अब मैट पर अभ्यास करने से खिलाड़ियों में संतुलन, स्पीड एवं तकनीक में निखार आयेगा |
जिला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने इसके लिए जहां जिला पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया है | वहीं जिला के खेल संरक्षक आरपी राकेश, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव सहित दर्जनों खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया है |