इस बच्चे ने अभी आँख खोलकर इस दुनियां को देखा भी नहीं था कि सैदपुर सुकटिया सड़क की बदहाली की भेंट चढ़ गया !
हुआ यूं की एक महिला प्रसव कराने गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी लेकिन रास्ते में ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी ! सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे थे उसी में वो महिला फिसल गयी और बच्चे का जन्म पानी में ही हो गया ! बच्चे की मौके पर ही तत्काल मौत हो गयी ! मामला भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखण्ड का है |
इस सड़क के कट जाने की वजह से अजमाबाद, कालुचक, तिनटंगा दियारा, मुकर्री, पकरा टोला, डुमरिया सहित करीब दस गाँव के लोग प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह अलग हो चुके है ! लोग जैसे तैसे इस सड़क को पार कर गोपालपुर पीएचसी, थाना, प्रखण्ड मुख्यालय तथा सैदपुर आते हैं!