गोवा के एक डांस बार में हुई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार समाजवादी पार्टी के निलंबित विधायक महेंद्र सिंह ने आज खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है.
उत्तर
प्रदेश के इस विधायक को 27 अगस्त को पांच अन्य लोगों के साथ कैंपल के एक
स्थानीय बार में गिरफ्तार किया गया था. छापेमारी के दौरान छह लड़कियों को
वहां से बाहर निकाला गया था.
निलंबित
विधायक ने कहा कि जिस वक्त छापेमारी हुई उस वक्त वह बार से सटे होटल के
कमरे में सो रहे थे. उत्तर प्रदेश से उन्होंने ‘पीटीआई’ को बताया, "मुझे
नहीं मालूम कि छापे के वक्त जब मैं गहरी नींद में था तो मुझे क्यों
गिरफ्तार किया गया. मैं सटे हुए कमरे में था."
एक
स्थानीय अदालत से जमानत मिलने से पहले 55 साल के महेंद्र सिंह को सात दिन
की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में
फंसाया गया है और वह गोवा में कांग्रेस और बीजेपी की राजनीति के शिकार हुए
हैं.
उन्होंने
आरोप लगाया, "गोवा के एक कांग्रेस विधायक द्वारा डांस बार के बारे में
शिकायत की गयी थी और बीजेपी के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की विधानसभा सीट
के तहत आने वाले इलाके में छापेमारी की गयी." पुलिस उपाधीक्षक महेश गांवकर
इस मामले की जांच कर रहे हैं.
