ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया : स्पर नंबर सात के बाद स्पर नंबर पाँच भी होने लगा ध्वस्त

नवगछिया अनुमंडल में गंगा नदी की विकरालता लगातार बढ़ती जा रही है | जिसके साथ ही
इसके जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है | जिसकी वजह से गोपालपुर से इस्माइलपुर के बीच बने बांध का स्पर संख्या सात जहां शनिवार को ध्वस्त हो गया था | वहीं रविवार की शाम स्पर संख्या पाँच भी ध्वस्त होने लगा | जो देखते ही देखते लगभग पचास मीटर ध्वस्त हो गया |
इसके साथ ही अन्य सपरो, तटबंधों व कटाव स्थलों पर पानी का दबाव भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कई जगहो पर तो गंगा का पानी बांध तक आ गया है | पानी के बढ़ते दबाव के कारण इलाके के लोग अनहोनी की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं। जिसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने भी नवगछिया के सभी तटबंधों पर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ हाई अलर्ट जारी किया हुआ है।