ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मुख्यमंत्री व जल संसाधन मंत्री ने किया नवगछिया के बाढ़ व कटाव का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को नवगछिया के बाढ़
और कटाव स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया।
निरीक्षण के उपरांत जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से जिले में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण कटावरोधी कार्य में थोड़ा विलंब हुआ है। तटबंध की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जल्द ही हम अधिकारियों के साथ स्पर स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।
वहीं इस हवाई सर्वेक्षण के बाद देर शाम स्पर संख्या पांच का 50 मीटर हिस्सा कटाव की भेंट चढ़ गया। अब मुख्य बांध पर गंगा का दबाव बना है। एक दिन पूर्व स्पर संख्या सात भी ध्वस्त हो चुका है। कटाव इतना तेज है कि जीओ व पत्थर से बना स्पर दो से तीन घंटे में कट गया। कटाव को लेकर स्पर सात व तटबंधों पर शरण लिए लोगों को 24 घंटे के अंदर जगह खाली करने को कहा गया है। कुछ दिनों पूर्व स्पर संख्या दो और अब सात ध्वस्त होने से इस्माईलपुर व गोपालपुर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।