ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया पुलिस को आज मिल सकता है उप मुखिया के गिरफ्तारी का वारंट

नवगछिया पुलिस को आज यानि सोमवार 29 जुलाई को पुनामा प्रतापनगर पंचायत के उप मुखिया अनोज कुमार यादव सहित अन्य की गिरफ्तारी का वारंट
मिल सकता है | जिसके लिए नवगछिया पुलिस ने कई दिनों पहले नवगछिया कोर्ट में इसके लिए अर्जी दी थी |
सूत्रों के अनुसार नवगछिया पुलिस ने पुनामा प्रतापनगर पंचायत के उप मुखिया अनोज कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया कोर्ट में अर्जी इसलिए दी थी कि इसी पंचायत के पंचायत सचिव रविन्द्र सिंह के 18 जुलाई से लापता होने के बाद से ही यह उप मुखिया भी अपने कई साथियों के साथ सभी ठिकानों से फरार पाया जा रहा है | जिसे पंचायत सचिव के साथ 18 जुलाई की रात देखा गया था | जिससे पूछताछ के लिए घटना की सूचना के दिन से ही नवगछिया पुलिस लगातार उसके सभी संभावित ठिकानों पर खोज रही है |  इसके बावजूद उसका कोई अता पता नहीं चल पाया है |
वहीं जानकारों के अनुसार उप मुखिया अनोज कुमार यादव अपने धोबिनियाँ गाँव स्थित ससुराल से उस समय भागने में सफल रहा था जब पुलिस ने पहली छापामारी की थी | जिसके दौरान पुलिस अधिकारियों और बल की संख्या कम पड़ गयी | इस दौरान वह पुलिस के हाथ आने से बच गया | जहां पुलिस को मात्र दो मोटरसाइकिल हाथ लगी | जिसमें से एक तो चोरी की ही निकली | जिसका कोई अतापता नहीं चल पाया है | जिसपर गलत नंबर प्लेट लगा था |