ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोसी स्नातक निर्वाचन की तैयारी शुरू

अगले साल होने वाले विधान परिषद के कोसी स्नातक क्षेत्र निर्वाचन की प्रत्याशियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर चौहान कोचिंग सेंटर भागलपुर के निदेशक संजय चौहान ने
शुक्रवार को जिले का दौरा किया।
जानकारी देते हुए श्री चौहान ने बताया कि उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्नातकों, शिक्षकों एवं प्राध्यापकों से साथ बैठक की। लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा है। जिसके समाधान में अपनी भागीदारी का उन्होंने आश्वासन दिया है। बोले कि उनके इस कार्यक्रम का कारण ही कोसी स्नातक क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जानना व उसके समाधान में अपनी भागीदारी निभाना है। इनके साथ कैलाश प्रसाद सिंह, शिशुपाल, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।