झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन शनिवार को प्रात: साढ़े नौ बजे
राजभवन में आयोजित समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके
साथ दो कैबिनेट मंत्रियों- राजेंद्र प्रसाद सिंह (कांग्रेस) और
अन्नपूर्णा देवी (राजद) को भी शपथ दिलाई जाएगी। राजेंद्र प्रसाद सिंह कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं और वह सरकार में नंबर दो की हैसियत से काम करेंगे। सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं होगा।
शपथ ग्रहण के बाद नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन सचिवालय जाएंगे जहां कैबिनेट की पहली बैठक रखी गई है। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर राजभवन के आसपास के इलाके में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। वाहनों के आवागमन का भी खास इंतजाम किया गया है। विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।