नवगछिया जिला जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन 18 जुलाई को नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में होगा | जिसमें जदयू के प्रदेश स्तरीय नेता आरसीपी सिंह, मंत्री रेणु देवी कुशवाहा, श्याम रजक, नितीश मिश्रा, डॉ0
महाचन्द्र प्रसाद सिंह, देवेश चंद्र ठाकुर, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मो0 सलाम, ललन सर्राफ और जगजीवन नायक इत्यादि लोग भी शामिल होंगे |
उपरोक्त जानकारी युवा जदयू के नवगछिया जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुन्ना भगत ने संयुक्त रूप से दी | इन दोनों ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजक स्थानीय विधायक नरेंद्र कुमार नीरज हैं | यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर से ही निर्धारित व संशोधित है | जिसके तहत प्रदेश स्तर के जदयू नेता भागलपुर से नवगछिया पहुंचेंगे | इसके बाद यह टीम खगडिया के लिए रवाना हो जायेगी | इस कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव की आगामी रणनीति तय की जायेगी | साथ ही बिहपुर विधान सभा क्षेत्र की भी विशेष रूप से समीक्षा की जायेगी |