ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भरत लाल पासवान बने युवा जदयू के प्रधान महासचिव

नवगछिया युवा जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने जिला स्तरीय कमिटी गठित का गठन कर लिया है | साथ ही इसकी प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर दी गयी है |
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
भरत लाल पासवान को युवा जदयू का प्रधान महासचिव बनाया गया है | साथ ही बुलनजी चौधरी, अमित कुमार और उमेश जायसवाल को महासचिव तथा पवन कुमार पासवान, चन्दन कुमार जायसवाल, विभूति भूषण, संजीव कुमार साह, प्रीतम कुमार उर्फ बब्बन कुमार, एवं अमर शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है |
इसके अलावा शंभू भारती को सचिव, मो0 असलम को रंगरा, मुरलीधर को गोपालपुर, मुरारी कुमार को नवगछिया, राज कुमार भगत को खरीक, दिवाकर प्रसाद शर्मा को इस्माइलपुर, शिव शंकर चौधरी को बिहपुर तथा अभिनव कुमार सन्नी को नारायणपुर का प्रखण्ड अध्यक्ष तथा मोहन सिंह को नवगछिया नगर अध्यक्ष बनाया गया है | साथ ही बाबूलाल दास को रंगरा, शैलेंद्र मण्डल को गोपालपुर तथा अभिराम कुमार सिंह को नारायणपुर का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है |