ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इसमाइलपुर में हुई मारपीट में घायल किसान की पटना में मौत, नवगछिया में हुआ पोस्टमार्टम

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इसमाइलपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी भिट्ठा निवासी किसान बिंदेश्वरी यादव की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी | जिसका मंगलवार को नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया गया |

मौके पर मृतक के पुत्र वरुण यादव ने बताया कि 27 मई को गाँव के ही अखिलेश यादव,बाले यादव और कंचन देवी से मारपीट हुई थी | जिसका कारण था उसके खेत में हमारी ट्रेक्टर चली गयी थी | जिसमें पिता जी के माथे में गहरी चोट लगी थी | जिसे भागलपुर से पटना रेफर किया गया था | जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी |
इस मामले को लेकर इस्माइलपुर थाना में भादवि की धारा 341, 323, 325, 307, 302, 504 तथा 34 के तहत  कांड संख्या 20/13 दर्ज किया गया है |