ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में मनायी गयी पंडित नेहरू की पुण्य तिथि

नवगछिया गौशाला रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के केम्प कार्यालय में सोमवार को पंडित नेहरू की पुण्य तिथि मनायी गयी | इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में कांग्रेस कर्मियों ने
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की |

इस मौके पर श्री शीतल सिंह निषाद ने पूर्व प्रधानमंत्री की उक्ति को दुहराते हुए कहा कि भाग्य पर कर्महीन लोग रेंगते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों की निर्मम हत्या को लेकर शोक मनाया गया। मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा प्रांतीय सरकार से इस्तीफे की मांग की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष शोभानंद झा ने किया। कार्यकर्ताओं ने स्व. जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर फूल अर्पित किया गया। जहां शीला देवी निषाद, हरिनाथ मालाकार, राजीव चौधरी, अशोक कुमार सिंह, सुनील चौधरी, प्रभाषचंद्र मतवाला, नीशीथ प्रसाद सिंह, विनय कुमार सिंह, हीरा देवी, रामविलास पासवान, वीरेन्द्र कुमार मंडल मौजूद थे।