ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बंगाल की खाड़ी में मानसून ने दी दस्तक


दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी है। अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून की पहली बारिश हुई। इसके साथ ही देश में चार माह का मानसूनी सीजन की शुरूआत हो गई।
देश में 55 फीसदी खेतिहर भूमि बारिश पर निर्भर होने के कारण मानसून भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत अहम होते हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और अंडमान सागर में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम संबंधी स्थितियां मानसून के अग्रसर होने के लिए अनुकूल है और अगले 2-3 दिनों में बंगाल की खाड़ी के बकाया क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
मानसून की पहली बारिश केरल में 3 जून को होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में तूफान उठने की वजह से केरल तक मानसून पहुंचने में थोड़ी देरी होगी। केरल पहुंचने के बाद मानसून मध्य जुलाई तक धीरे-धीरे पूरे देश में सक्रिय हो जाएगा।
देश में इस साल मानसून की बारिश सामान्य रहने की संभावना है। आईएमडी का कहना है कि लंबी अवधि के औसत के मुकाबले बारिश 98 फीसदी रहने का अनुमान है। मानसून की खेती खरीफ सीजन की फसलों के लिए अत्यंत आवश्यक होती है।