दिल्ली में 5 वर्षीय बच्ची (गुड़िया, काल्पनिक नाम) के बलात्कार का
मुख्य आरोपी मनोज, मुजफ्फरपुर के
चिकनौता गांव में गिरफ्ताए कर लिया गया। दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की जॉइंट टीम ने रात 12:30 के करीब उसके ससुराल से उसे गिरफ्तार किया. पुलिस उसे दिल्ली ला रही है। मनोज को मुजफ्फरपुर की कोर्ट में पेश करने के बाद पटना से दिल्ली लाया जा रहा है।

दिल्ली में 5 साल की मासूम के साथ बलात्कार
करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी मनोज को
लेकर बिहार से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले पुलिस आज सुबह
मुजफ्फरपुर के एसडीजेएम कोर्ट पहुंची जहां पुलिस ने आरोपी मनोज के लिए
ट्रांजिट रिमांड के लिए अपील की। पुलिस को मुजफ्फरपुर कोर्ट से आरोपी मनोज
के लिए 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है।
बीती
रात करीब 2 बजे आरोपी मनोज को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया
है। पुलिस के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में मासूम के साथ
बर्बरता करने वाले दरिंदे को मुजफ्फरपुर के चिकनोटा थाना इलाके से पकड़ा
गया है। बताया जा रहा है कि मनोज की हाल ही में शादी हुई थी। मनोज अपनी
पत्नी के साथ ही रहता था, लेकिन वारदात वाले दिन से कुछ रोज पहले उसकी
पत्नी मायके चली गई थी।