राजेश कानोडिया, नवगछिया |
बिहार का नवगछिया पुलिस जिला देश भर में विभिन्न तरह के अपराधों के लिए मशहूर हो चुका है | चाहे आसाम के छात्र प्रीतम का हत्या कांड हो या फिर शिमला में वरीय पुलिस पदाधिकारी की हत्या हो अथवा आलोक हत्याकांड हो | कुल मिलाकर देश के नक्शे पर नवगछिया का मतलब
माना जाता है अपराध का अनोखा साम्राज्य | अर्थात एक ऐसा क्षेत्र जहां किसी भी तरह का अपराध कभी भी संभव हो | उसी नवगछिया में इन दिनों पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है | जहां जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं |
इसकी शुरुआत सबसे पहले 1 अप्रैल को स्वामी आगमानन्द परमहंस जी महाराज के श्री मदभागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कार्यक्रम से हुई | जहां मौके पर कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने भी कहा था कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र में बराबर होते रहने चाहिये | ऐसे कार्यक्रमों से लोगों के हृदय परिवर्तन संभव हो सकते हैं |
एक ओर जहां यह कार्यक्रम पूरा भी नहीं हुआ था कि नवगछिया प्रखण्ड के ही पकरा गाँव में सरल संत श्री नारायण दास जी महाराज का भक्ति भरा कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया | यह कार्यक्रम चल ही रहा था कि पुनः नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया शहर में चिरानिया परिवार द्वारा 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक के लिए श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ करा दिया गया | इसी दिन से नारायणपुर प्रखण्ड के अशाटोल में भगवान श्री विष्णु महायज्ञ भी प्रारम्भ हो गया है | जो 21 अप्रैल तक चलेगा |
इसके अलावा इस समय नवगछिया शहर स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में श्री राम चरित मानस के नवाह पारायण यज्ञ का 37 वां आयोजन जारी है | वहीं शहर से सटे नवादा ग्राम स्थित पंचमुखी बालाजी धाम में भी श्रीराम चरित मानस का नवाह पाठ और श्री हनुमान चालीसा का पाठ लगातार जारी है | साथ ही नवगछिया शहर के शहीद टोला तथा नया टोला एवं महदत्तपुर व नारायणपुर स्थित चैती दुर्गा स्थान में माता दुर्गा की आराधना भी जारी है |
इसी बीच जहां 13 अप्रैल से हजारों की संख्या में गौ पालक लोग पचरासी स्थान स्थित बाबा बिशु राऊत के मंदिर दूध अर्पण को जाते देखे जा रहे हैं | वहीं मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग अररिया में हो रहे इस्तमा में शामिल होने विभिन्न साधनों से जा रहे हैं |