ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोसी पार दियारा क्षेत्र में भी मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में कोसी पार दियारा क्षेत्र के तीनों पंचायतों में भी रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया | इस मौके पर सभी जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया | साथ ही पंचायत
अध्यक्ष के निवास पर नाम पट्टी भी लगायी गयी |
इस मौके पर ढोलबज्जा पंचायत के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ गुड्डू, खैरपुर कदवा में पंकज कुमार जयसवाल तथा कदवा दियारा में रमेश चंद्र राजेश के यहाँ नेम प्लेट लगा कर झंडोत्तोलन किया गया | जहां भाजपा के नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार जयसवाल, राम नरेश प्रसाद जयसवाल, डा0 उपेंद्र परवाना, दिवाकर सिंह, अनिल जयसवाल, रामोतार मण्डल, सुबोध मिश्रा, मंटू यादव, संजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, मनोज जयसवाल सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी थी |