ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विवादित जमीन की केला फसल बर्बाद, गहराया दो समुदाय के बीच तनाव

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक विवादित जमीन पर लगी केला की फसल को काट कर बर्बाद किए जाने से बुधवार को दो समुदाय के बीच सांप्रदायिक तनाव गहरा गया है |
जहां एक समुदाय ने एक को नामजद कराते हुए दस अज्ञात लोगों के खिलाफ गोपालपुर थाना में एक आवेदन भी दिया है | वहीं गोपालपुर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर 107 की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर स्थित फकरतकिया मजार की कुछ जमीन पर लगी केले की फसल को कट कर तहस नहस कर दिया गया है | इस सिलसिले में मजार और जमीन की देखभाल करने वाले मो0 गुलफान द्वारा अमर यादव एवं अन्य दस अज्ञात के खिलाफ गोपालपुर थाना में एक आवेदन दिये जाने की बात कही गयी है |  जिसके अनुसार गाँव के ही चौधरी परिवार द्वारा यह जमीन दान में दी गयी थी | तब वहाँ मजार का निर्माण कराया गया था | जिससे संबन्धित एक टाइटल सूट का मामला व्यायालय में लंबित भी बताया जा रहा है |