ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रामनवमी आज, भक्ति में झूमा पूरा नवगछिया

आज भगवान श्री रामचंद्र का जन्मदिवस है | जिसे नवगछिया के साथ साथ पूरा देश रामनवमी के रूप में मना रहा है। इस समय सभी श्रीराम मंदिरों और हनुमान मंदिरों में भक्तों के जयकारे गूंज रहे है। जगह जगह राम भक्त हनुमान मंदिरों में भी पताका और ध्वजा फहराये जा रहे हैं |
नवगछिया के नवादा स्थित पंचमुखी बालाजी धाम में लगी भगवान श्री राम की विशाल प्रतिमा इस समय आकर्षण का केंद्र बनी है | इस मौके पर कई प्रमुख लोगों सहित राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सभी को बधाई दी है।

इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि (गोपालपुर) शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने अपने बधाई संदेश में कहा, "रामनवमी के पावन अवसर पर मैं भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के अपने सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि यह खुशहाल पर्व लोगों को एकजुट करे और भगवान राम के सर्वोच्च नैतिक मूल्यों और नैतिकताओं का अनुसरण करने के लिए हमें प्रेरित करे।"
बिहपुर क्षेत्र के विधायक कुमार शैलेंद्र ने अपने संदेश में कहा, "भगवान राम धर्मपरायणता और उच्च नैतिक मूल्यों के अवतार हैं। उनका दर्शन और उपदेश हमें सेवा व त्याग की भावना से असहायों की मदद के लिए प्रेरित करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के लिए खुशी, समृद्धि और कल्याण का पर्याय बने।"