नवगछिया स्टेशन पर तीन जोड़ी नई ट्रेनों का भी ठहराव होगा | ये वो नई ट्रेनें हैं जिसे इस वर्ष रेल बजट में चलाने का निर्णय लिया गया है | जो इसी मार्ग होकर गुजरेंगी | जिसमें से
एक कामाख्या से चलकर राजेन्द्र नगर टर्मिनल (पटना) तक जायेगी | दूसरी ट्रेन कामाख्या से चलकर आनंद बिहार टर्मिनल (दिल्ली) जायेगी | तीसरी ट्रेन कामाख्या से चलकर जोधपुर (राजस्थान) जायेगी |
ये बातें क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने रविवार की सुबह नवगछिया समाचार को बतायी | क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन भागलपुर जाने के लिए रविवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया स्टेशन पर उतरे थे | जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्टेशन पर भरपूर स्वागत किया |
इस दौरान वे स्टेशन के विश्रामालय कक्ष में भी कुछ देर ठहरे | जहां अपने प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, भाजपा के नवगछिया जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा तथा जदयु के पूर्व नवगछिया जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता कौशल जी सहित दर्जनो कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की | जहां मौके पर भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, आरएसएस के दयाराम चौधरी, जदयु के नगर अध्यक्ष हुलास सिंह, एबीवीपी के अजय कुमार सिंह, समशेर, कुणाल, जेम्स, नईम, आलोक कुमार सिंह इत्यादि कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी भी देखी गयी |