ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में फिर मिली एक अज्ञात लाश, पुलिस ने तुरंत कराया अंतिम संस्कार

इन दिनों विभिन्न तरह के अपराधों के लिए खास रूप से चर्चित रहे नवगछिया में रविवार की दोपहर फिर एक अज्ञात लाश के मिलने की खबर है | जो नवगछिया शहर के मध्य स्थित बाल भारती स्कूल के समीप
एक गली से बरामद की गयी है | जिसका नवगछिया पुलिस द्वारा तत्काल पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार भी करा दिया गया |
पिछले तीन दिनों पहले 25 अप्रैल को नवगछिया रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत कटारिया स्टेशन के समीप से एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी | जिसकी पहचान अभी तक हो ही नहीं पायी है | वहीं अब 28 अप्रैल की दोपहर नवगछिया शहर के बीच एक अज्ञात लाश बरामद की गयी है |
स्थानीय लोगों के अनुसार इस बार बरामद अज्ञात लाश देखने से किसी युवक या भले आदमी अथवा अपराधी की नहीं लग रही थी | यह अज्ञात लाश देखने से किसी विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति की लग रही थी | जो निर्वस्त्र भी था |
जानकारी के अनुसार यह अज्ञात लाश उस जगह से बरामद की गयी है जहां सैदपुर, गोपालपुर व पचगछिया की ओर से आने वाले टेम्पू तथा टमटम लगते हैं | नवगछिया थानाध्यक्ष ने इस अज्ञात लाश को अनुमंडलीय अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराया | इसके तुरंत बाद इसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया |