ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया एनएच पर पति पत्नी शिक्षक द्वय की सड़क दुर्घटना में मौत

नवगछिया प्रखण्ड के सामने एनएच 31 पर शिक्षक द्वय दंपत्ति (पति पत्नी ) की सड़क दुर्घटना के कारण मौके  पर ही मौत हो गयी | ये लोग नवगछिया शहर के प्रोफेसर कालोनी निवासी जीबी कालेज नवगछिया के सेवा
निवृत प्रो0 राजेन्द्र शर्मा के पुत्र

विवेकानंद शर्मा व पुत्र वधू जुली कुमारी मण्डल थे |
जानकारी के अनुसार मृतक विवेकानंद शर्मा इस्माइलपुर प्रखण्ड के छोटी परवत्ता में सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत थे | साथ ही उनकी पत्नी जुली कुमारी मण्डल नवगछिया प्रखण्ड के कदवा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनियाँ में शिक्षिका थी |  ये दोनों शनिवार शाम को नवगछिया प्रखण्ड स्थित बीआरसी कार्यालय में एक खर्चे का विवरण जमा करने आए थे | जहां से BR 10 L 4432 नंबर की अपनी मोटरसाइकिल से निकलने के बाद दोनों पति पत्नी एनएच पर पहले पूरब दिशा में कुछ दूर गये थे | जहां से पुनः लौट कर एनएच पर ही पश्चिम दिशा की ओर जा ही रहे थे | इसी दौरान नवगछिया प्रखण्ड कार्यालय के सामने एनएच पर ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार की एक ट्रक ने कड़ी टक्कर दे मारी | जिसकी वजह से दोनों शिक्षक पति पत्नी की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी |
इस सड़क दुर्घटना में दोनों शिक्षक पति पत्नी की मौत की खबर के साथ ही पास के बीआरसी और प्रखण्ड कार्यालय से पहुंचे लोगों की भीड़ जमा हो गयी | जहां मौके पर मृतक के कई परिजन भी पहुँच गये थे | जिसके फलस्वरूप एनएच पर दोनों तरफ जाम भी लग गया था | जहां मौके पर नवगछिया पुलिस भी पहुँच चुकी थी | यहाँ भी परिजनों ने एनएच को जाम कर दिया था | जहां नवगछिया के अंचल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार यादव, जदयु के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंदेश्वरी सिंह, वार्ड पार्षद बिनोद मंडल प्रखण्ड के कई शिक्षक तथा मदन अहिल्या महिला कालेज के कई शिक्षक, यमुनिया पंचायत के मुखिया संजय कुमार, वार्ड सदस्य नरेंद्र गुलशन सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी देखी गयी | जहां से नवगछिया थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, मैनेजर सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों व किसान सलाहकार हितेश चंद्र ने लाश को एक वाहन पर रख पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा | इसके साथ ही एनएच पर लगा जाम टूटा |