ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ग्रामीण बैंक की 1001 शाखाओं में जमा होंगे बिजली बिल

बिजली बिल राज्य की 1001 ग्रामीण बैंकों की शाखाओं में भी जमा होगी। इस दिशा में कार्रवाई चल रही है। यह जानकारी मुख्यसचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में ऊर्जा सचिव संदीप पौंड्रीक ने दी।

ऊर्जा सचिव ने कहा कि बिजली बिल पंचायत स्तर पर सहज बसुधा केन्द्र में जमा हो रहा है। इंटरनेट से भी बिजली बिल जमा की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है। इसके साथ स्थानीय विद्युत कार्यालयों के काउंटर पर भी जमा होते हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा में विस्तार के ग्रामीण बैंक के साथ समझौता किया जा रहा है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मामला आया कि राज्य में अब एक भी ट्रांसफार्मर जला हुआ नहीं है। तीन माह पहले एक हजार ट्रांसफार्मर जले थे। विद्युत अभियंताओं के साथ जिलाधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात पर मुहर लगा दी।
मुख्य सचिव एके सिन्हा राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने की घटना शून्य होने पर प्रसन्न हो गए।
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मरों की देखरेख नियमित रूप से करें। गांव में भी ट्रांसफार्मर जलते ही बदल दें। मुख्यसचिव ने कहा कि किसी भी स्थिति में अप्रैल माह तक सभी उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रानिक मीटर लग जाना चाहिए। इस कार्य को पूरा कराने के लिए अभियान चलाएं। पटना में एक भी उपभोक्ता बिना मीटर के नहीं रहना चाहिए।
मुख्यसचिव ने ट्रांसफार्मरों के रखरखाव के साथ राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। ट्रांसफार्मरों के फ्यूज वायर, वायल, अर्थिग को जांच करने, लोडशेडिंग को संतुलित बनाए रखने का निर्देश दिया।
मुख्य सचिव ने प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों के राजस्व में वृद्धि कराने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त बिजली मिलने के लिए साप्ताहिक समीक्षा करें।