ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पुलिस की पकड़ से दूर अपराधी व आरोपी कर रहे न्यायालय में आत्म समर्पण

राजेश कानोडिया, नवगछिया | 
नवगछिया पुलिस जिला की पुलिस की पकड़ से दूर इन दिनों नवगछिया जिला के अपराधी व आरोपी नवगछिया न्यायालय में लगातार आत्म समर्पण कर रहे हैं | जिससे पुनः पुलिसिया छवि पर आम लोग सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिये हैं |
भले ही पुलिस यह कह कर अपनी पीठ थप थापा लेती है कि यह आत्म समर्पण तो हमारे दबिश का ही परिणाम है |
मामला भी स्पष्ट लगता है कि एक ओर जहां बहुचर्चित पूर्व पार्षद बुल्लन हत्याकांड के नौ नामजद आरोपियों में से अब तक जहां नवगछिया पुलिस ने मात्र एक आरोपी मो0 सद्दाम को ही गिरफ्तार किया है |
वहाँ इसी मामले के एक आरोपी मो0 एहसान ने 3 अप्रैल को नवगछिया न्यायालय में आत्म समर्पण किया था | इसके बाद पुनः इसी हत्याकांड के और दो आरोपी मो0 रियाज और मो0 मनोव्वर ने 4 अप्रैल को नवगछिया न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया | इसके बाद 5 अप्रैल को भी एक मो0 सलाउद्दीन ने नवगछिया न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया | इनमें से किसी को भी नवगछिया पुलिस पकड़ नहीं सकी | जबकि अब भी और चार लोग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं |
चर्चा है कि गिरफ्तार किए गए मो0 सद्दाम उर्फ सदिया को पुलिस द्वारा सरकारी गवाह बनाये जाने की तैयारी जारी है | वहीं नवगछिया पुलिस शेष आरोपियों के घर पर इस्तेहार चिपकाने की तैयारी भी कर रही है |