ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मां के उम्र बताने पर ही हो जाएगा बच्चे का नामांकन

अब सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। बच्चे की मां के मौखिक तौर पर ही कह देने, बच्चे की उम्र छह वर्ष हो गई है तो उसका नामांकन स्कूल में हो जाएगा।

इन बातों की जानकारी अब किसी से छिपी नहीं रहेगी। इसके लिए शिक्षा का हक-अधिकार अभियान के तहत उत्प्रेरक व साक्षरता कर्मी लोगों को जानकारी देंगे। वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। नाथनगर व जगदीशपुर के उत्प्रेरक व साक्षरता कर्मी का प्रशिक्षण कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया है। वे अब पंचायतों में जाकर ये लोगों को जागरूक करेंगे।
इसके तहत सबसे पहले उत्प्रेरक व साक्षरता कर्मी स्कूलों में जाकर हेडमास्टरों को बुकलेट देंगे। उसे पढ़कर हेडमास्टर एक अन्य बुकलेट को भरकर उत्प्रेरक को देंगे। इसमें छात्रों को पढ़ने में क्या परेशानी हो रही है। किस तरह के साधन चाहिए आदि जैसे दर्जनों सवाल मौजूद होंगे। उत्प्रेरक व साक्षरता कर्मी स्कूलों-गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों से भी मिलकर उनसे पूछेंगे, बच्चे स्कूल क्यों नहीं जाते, किस तरह की पढ़ाई चाहिए आदि सवालों के जवाब बुकलेट में भरवा कर जमा करेंगे। बुकलेट को शिक्षा विभाग निदेशालय के पास भेजेगा।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेन्द्र झा ने बताया, शनिवार से नाथनगर व जगदीशपुर में यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। अन्य प्रखंडों के साक्षरता कर्मियों व उत्प्रेरकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होते ही सभी प्रखंडों में यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।