ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रांची पुलिस ने मदरौनी से किया एमबीए की छात्रा को बरामद

रांची से अपहृत एमबीए की छात्रा स्वाति प्रिया को नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक प्रखंड क्षेत्र के मदरौनी गांव से सोमवार को रांची पुलिस ने लोकल पुलिस के सहयोग से बरामद किया । वह रांची में पढ़ाई कर रही थी । साथ ही अपहरण के अभियुक्त हेमन्त कुमार सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया | इस संबंध में लड़की के पिता रामानुज चौधरी ने
रांची जिला के लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में रंगरा चौक सहायक थाना क्षेत्र के मदरौनी निवासी हेमन्त कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया था ।
इस मौके पर रांची पुलिस के एसआई चन्द्रभूषण सिंह ने बताया की स्वाति प्रिया रांची से एमबीए की पढ़ाई कर रही है । इसी दौरान हेमन्त सिंह ने उसका अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं उसने लड़की से दिल्ली में जबरन शादी किया है । कुछ दिन पहले लड़की को अपने घर वह लाया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लड़की मदरौनी गांव में है। इसी आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से लड़की को उसके घर से बरामद किया गया।
वहीं अभियुक्त हेमंत के अनुसार स्वाती प्रिया का पैतृक घर बिहपुर थाना क्षेत्र के मौजमा गाँव ही है | जिससे उसका प्रेम संबंध तीन साल पुराना है | जब वह भागलपुर के एसएम कालेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी | इसके अलावा दोनों ने 25 सितंबर को नोयडा के आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली है |