नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर विधानसभा के राजद नेताओं एवं
कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय डाकबंगला चौक पर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक ई. शैलेन्द्र का
पुतला फूंका। इस मौके पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव अरूण कुमार यादव ने कहा
कि इस मुद्दे पर राजद का चरणबद्ध आदोलन जारी रहेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में बिहपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष मोईन राईन, खरीक के दल्लू यादव, कलीम खां, अहमद हुसैन, उमेश यादव, मु.निसार, अंसार, नन्दु यादव, विनय मिश्रा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विरेन्द्र चोपड़ा, सुबोध यादव, श्याम पासवान, किशोर मंडल आदि समेत बड़ी संख्या मे राजद नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।