भाकपा माले के दिवंगत पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की 14वीं बरसी को कार्यकर्ताओं ने नवगछिया, खरीक, बिहपुर, रंगरा प्रखंडों में संकल्प
दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर नवगछिया स्थित अतिथि सदन में आयोजित एक बैठक में भाकपा
माले के जिला सचिव रिंकू ने बताया कि जनसंघर्ष की ताकतों को मजबूत बनाने के लिए 9 वें महाधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया ।
साथ ही संगठन एवं राजनैतिक तैयारी की कार्य योजना भी बनायी गयी | 31 दिसंबर तक पार्टी में नई भर्ती का अभियान चलेगा | साथ ही 15 जनवरी तक शाखा व लोकल कमिटी का पुनर्गठन व गठन का फैसला लिया गया |
बैठक में जिला समिति सदस्य रामदेव सिंह, गौरीशंकर, किसन राम, प्रखंड कमिटि सदस्य राधे रजक, निरंजन भारती, राजकिशोर यादव, गणेश मंडल, सुभाष शर्मा, त्रिवेणी शर्मा, रवि मिश्रा, अमीर व बीरबल मंडल आदि सहित दर्जनों नेता इस मौके पर मौजूद थे।