ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जॉब के लिए चांद पर भी जा सकते हैं बिहार के लोग: मोदी

अगर चांद पर नौकरी पाने के लिए विज्ञापन निकले तो बिहार के लोग वहां पर भी जा सकते है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से राज्य में तेजी से विकास के लिए सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने भाषण में बिहारियों की ईमानदारी और मेहनत की तारीफ करते हुए यह बात कही।
मोदी ने यह भी कहा कि बिहार
देश में अन्य राज्यों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के कई गरीब देशों के लिए भी विकास का रोल मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में इतनी गरीबी है फिर भी यहां के लोग ईमानदार और मेहनती है। अगर चांद पर नौकरी के लिए विज्ञापन निकले तो वे चांद पर भी जा सकते है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लिए लियोन जैसे देश से उन्हें बिहार के विकास का रहस्य बताने का निमंत्रण मिला। जिसका किसी ने नाम भी नहीं सुन रखा होगा। वह वहां गए तो उन्होंने पाया कि लियोन बिल्कुल बिहार की तरह है।
उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार ने राज्य को गरीबी से अभी पूरी तरह निकाल तो नहीं पाई है लेकिन गत छह सालों से हमने काफी विकास किया और 11वीं पंचवर्षीय योजना में 11 प्रतिशत विकास दर अभी तक किया जो देश के शीर्ष राज्यों में है। 12वीं पंचवर्षीय योजना में हमने 13 प्रतिशत विकास दर का लक्ष्य रखा है।