नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौंक सहायक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के
रतन झा की आठ वर्षीय पुत्री निशा में पोलियो रोग का प्रारंभिक लक्षण पाया गया
है। जिसकी जांच स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डा0 सुधांसु कुमार ने
गुरुवार को की।
निशा कुमारी के जबड़े में शिकायत मिलने पर डॉक्टर सुधांसु कुमार ने जांच कर बताया कि
यह फेसियल पेलसी नामक बीमारी है। इसी के वजह से मुंह का सेप बिगड़ गया है। इस तरह की परेशानी पोलियो का प्रारंभिक लक्षण है।
उन्होंने बताया कि यह जानकारी डब्लूएचओ के चिकित्सक आनंद कुमार सोनटके को देने पर उन्होंने टीम के साथ पहुंचकर बच्ची की जांच की। साथ ही पोलियो की आशंका के समाधान के लिए स्टूल कीट उपलब्ध करवाया है। उन्होंने जागरण को जानकारी दी कि स्टूल कीट को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जायेगा। गौरतलब है कि एक ओर सरकार पोलियो उन्मूलन अभियान चला रही है, वहीं एक बच्ची में पोलियो रोग के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। यदि पुष्टि हुई तो पोलियो उन्मूलन अभियान पर सवालिया निशान लग जाएगा ।