पूर्व मध्य रेल के कटिहार बरौनी रेलखंड अंतर्गत नवगछिया स्टेशन के समीप बने रेल फाटक नंबर 11 पर फंसे एक वाहन के कारण सोमवार को अचानक राजधानी एक्सप्रेस को रुकने पर मजबूर कर दिया |
हुआ यूं कि सोमवार की संध्या पाँच बजे रेल समपार फाटक जब खुला था तभी एक वाहन इस फाटक को पार कर रहा था | इसी बीच इस वाहन का
एक्सेल टूट गया और वाहन समपार फाटक के बीच में ही फंस गया | वहीं 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस के आने का समय हो गया और ट्रेन आ भी गयी | यदि समय पर रेल कर्मी सावधान नहीं रहते तो एक बड़ा हादसा को कोइ नहीं टाल सकता था | जहां अचानक ट्रेन के ड्राइवर को वाकी टॉकी पर नवगछिया स्टेशन मास्टर द्वारा संदेश दे कर ट्रेन को रोकने का आग्रह किया गया | साथ ही गेटमेन से लाल झण्डा लगवाया गया | तब जा कर यह एक बड़ा हादसा टल पाया | इसके बाद वाहन को हटवाया गया | इस क्रम में राजधानी एक्सप्रेस को रास्ते में दस मिनट तक ठहरना पड़ा |