इस मौके पर चुनाव प्रभारी विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिला प्रभारी कुमार प्रणय, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कुमार अमन बिहपुर के विधायक कुमार शैलेंद्र मुख्य रुप से मौजूद थे। चुनाव में आठ प्रखंड अध्यक्ष व आठ प्रखंडों के डेलीगेटो ने भाग लिया।
इससे पहले रंगरा प्रखंड अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह ने जिला अध्यक्ष पद के लिए सुबोध सिंह कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन गोपालपुर प्रखण्ड अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के कराते ही मौजूद सभी ने एक मत से समर्थन कर दिया | वहीं जिला से प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में सुरेश भगत, अरबिन्द दास, द्रोपती देवी व रमण झा को चुना गया।
इस मौके पर विधायक ई शैलेन्द्र, राजेश यादव, भोला कुंवर, सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल, श्री किशोर झा, मनोहर मंडल, अरविन्द चौधरी, चन्द्रकिशोर शर्मा चुन्नु जी, गुलाबी सिंह, नवीन कुमार सिंह, मुकेश राणा व अधिवक्ता विभाष कुमार सिंह आदि मौजूद थे । इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने कहा तन मन से पार्टी की सेवा करूंगा ।
सर्वसम्मति बनाने में नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, डेलीगेट सदस्य दिनेश यादव बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, फुलेन्द्र मिश्र, खरीक प्रखंड अध्यक्ष सचिदानंद मेहता, डेलीगेट सदस्य शुभाकर सिंह, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अशोक जायसवाल, डेलीगेट सदस्य विजेन्द्र शर्मा, ईस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोहर मंडल, डेलीगेट सदस्य अवधेश कुमार शर्मा, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष आलोक सिंह, डेलीगेट सदस्य परमेश्र्वर सिंह, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष मक्तिनाथ सिंह, डेलीगेट सदस्य वकिल प्रसाद, नवगछिया नगर अध्यक्ष नरेश साह, डेलीगेट सदस्य शाहिद राजा आदि के प्रति नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।