ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कचहरी से चोरी गयी अधिवक्ता की बाइक बरामद

नवगछिया कचहरी से 3 दिसंबर को चोरी गयी अधिवक्ता राजेश कुमार की बाइक गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह लावारिस हालत में बरामद हो गयी है |
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह
गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघीया मकन्दपुर में जयराम चौधरी के मकान के पास कच्ची सड़क के किनारे एक लावारिस मोटर साइकिल होने की सूचना मिली | जिसकी पड़ताल करने पर स्पष्ट हो गया कि यह बाइक अधिवक्ता की चोरी गयी बाइक ही है |