ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बिहार के मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल मैदान में गुरुवार को 27 नक्सलियों ने अपने कई हथियार के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार एक कार्यक्रम में सभी नक्सलियों ने अपर पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। आत्मसमर्पण करने वालों में सीतामढ़ी जिले के दो, दरभंगा के दो, पूर्वी चंपारण के एक तथा शेष मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए जाते हैं।
पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि

समर्पण करने वालों में कैलाश राय, शंभु चौधरी, नागेश्वर साह, वीरेन्द्र राय और कमलेश साह जैसे खूंखार नक्सली भी शामिल हैं जिनका कई नक्सली वारदातों में हाथ रहा है। आत्मसमर्पण के साथ नक्सलियों ने अपने-अपने हथियार भी पुलिस को सौंप दिए। उन्होंने कहा कि समाज से जुड़ने की इच्छा रखने वाले इन नक्सलियों को सरकारी नियम के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी मुजफ्फरपुर में नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।