ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया, भागलपुर सहित बिहार भर में 20494 लीटर अवैध शराब जब्त, 34 गिरफ्तार

नवगछिया, भागलपुर  सहित बिहार भर में चलाये गए विशेष अभियान के तहत पहले दिन 20494 लीटर अवैध शराब  जब्त की गई। मौके पर 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरा और गया में जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया है।
एडीजी (पुलिस मुख्यालय) रवींद्र कुमार के मुताबिक दो अवैध डिस्टलरी तथा बेतिया में पाउच बनाने वाली एक मशीन भी जब्त की गई। पटना में 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई, 1046 लीटर अवैध शराब जब्त हुई। दरभंगा में सबसे अधिक
17,7880 लीटर विदेशी शराब और 90 लीटर अवैध देसी शराब जब्त हुई। मुजफ्फरपुर में 210 लीटर की जब्ती हुई। इसमें 188 लीटर देसी शराब है। भागलपुर में 105 लीटर, नवगछिया में 277, कटिहार में 317 और बेतिया में 211 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
अवैध शराब के कारोबारियों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) की खास नजर है। ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा बरामदगी का आकलन किया जा रहा है। उसके आकलन के आधार पर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों का अचल संपत्ति जब्त की जा सकती है। आरा में बुधवार को हुई छापेमारी में ईओडब्ल्यू की टीम थी।