ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जिले भर में खुशी व उल्लास से सुहागिनों ने किया करवा चौथ का व्रत

नवगछिया अनुमंडल सहित पुरे भागलपुर जिले भर में शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत खुशी व उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने सुहाग के स्वस्थ व दीर्घ जीवन के लोकगीतों व नृत्य के माध्यम से भगवान से प्रार्थना की।  करवा चौथ के पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने
पति की दीर्घायु की कामना के लिए निराहार रह कर गौरी मैया से मन्नत मागी। महिलाओं ने शुक्रवार सुबह से ही सजना संवरना शुरू कर दिया तथा दोपहर को बुजुर्ग महिलाओं के पास जाकर कथा का श्रवण किया। फल-फूल, वस्त्र व अन्य दान देकर जल ग्रहण किया। 78 वर्षीय महिला शान्ति देवी ने करवा चौथ की कथा सुनाई। इस अवसर पर मनीता देवी, नूतन देवी, मीनू, वर्षा, नीलम, आशु, कंचन, नीतू, सीमा, सरला, ललिता, शालू, रेनू, वीना आदि महिलाओं ने करवाचौथ व्रत की कथा सुनी।
रात लगभग साढ़े आठ बजे महिलाओं ने चालानी की ओट से चाँद का दीदार किया । इसके बाद चाँद की तरह अपने पति के दीर्घायु की कामना करते हुए चाँद की पूजा की । सभी ने अपने अपने पति के पैर स्पर्श कर उनसे भी आशीर्वाद लिया। पति को भोजन कराकर अन्न जल ग्रहण कर अपने करवा चौथ व्रत का पारण किया।