ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दोषी हों या न हों, इस्तीफा दें गडकरीः यशवंत सिन्हा

दोषी हों या न हों, इस्तीफा दें गडकरीः यशवंत सिन्हाबीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ विरोध के सुर और बुलंद होते जा रहे हैं। सांसद राम जेठमलानी के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने गडकरी के इस्तीफे की मांग उठाई है। यशवंत सिन्हा का मानना है कि गडकरी को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए चाहे वो दोषी हों या ना हों।
उधर, बीजेपी ने यशवंत की टिप्पणी को
अनुचित बताया है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी में यशवंत सिन्हा के लिए फोरम उपलब्ध है। ऐसे में उनकी सार्वजनिक टिप्पणी उचित नहीं है। वो अपनी टिप्पणी पर दोबारा सोचें।
इससे पहले राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी और उनके बेटे महेश जेठमलानी गडकरी का खुलकर विरोध जता चुके हैं। महेश जेठमलानी ने तो बीजेपी कार्यकारिणी से इस्तीफा तक दे दिया है। कर्नाटक बीजेपी के नेता जगदीश शेट्टीगर ने भी खुले तौर पर गडकरी का इस्तीफा मांगा था।
राम जेठमलानी ने तो प्रेस कांफ्रेंस कर गडकरी के इस्तीफे की मांग की थी। तब उन्होंने कहा था कि उनकी इस मांग के साथ यशवंत सिन्हा भी हैं। लेकिन उस वक्त यशवंत सिन्हा ने किसी तरह की सफाई नहीं दी थी। आज यशवंत सिन्हा भी खुलकर सामने आ गए और उन्होंने गडकरी का इस्तीफा मांग लिया। पहले भी यशवंत सिन्हा ने गडकरी के पद पर बने रहने पर सवाल उठाए थे। यशवंत बीजेपी के बड़े नेता हैं और उनका गडकरी पर सवाल उठाना पार्टी अध्यक्ष के लिए बड़ा झटका है।
हालांकि संघ से जुड़े सीए एस गुरुमूर्ति ने भी गडकरी को क्लीन चिट दी थी। तब ऐसा माना जा रहा था कि मामला शांत हो गया है। लेकिन यशवंत ने एक बार फिर मामले को गर्म कर दिया है। गौरतलब है कि पूर्ति ग्रुप ऑफ कंपनी को लेकर नितिन गडकरी पर करप्शन के आरोप लग रहे हैं। इसी को लेकर पार्टी में उनके खिलाफ आवाज उठ रही है।