![]() |
| ग्रामीणों को अपनी कटी चोटी दिखाता पुरोहित |
लोगों में आक्रोश
पंडित चोटी कांड की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और पंप पर पहुंच कर मालिक को घंटों घेर कर रखा। भीड़ इस कदर बेकाबू थी कि पंप मालिक की जान खतरे में लग रही थी । घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर के थानाध्यक्ष राजेश कुमार , नवगछिया के थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार पहुंचे | मौके पर
एसडीओ सुशील कुमार व एसडीपीओ रमाशंकर राय के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लोगों को काबू किया और बुधवार को ही आरोपी पंप मालिक अजीत चौधरी को गिरफ्तार कर नवगछिया थाने ले आई। जिसे गुरुवार को नवगछिया जेल भेज दिया गया |
क्या कहते हैं स्थानीय ग्रामीण
स्थानीय ग्रामीण आलोक चौधरी, पवन सिंह, निरंजन कुमार, मनोज झा, माखन झा, कृपानाथ जी, संजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि दीपावली के दिन लक्ष्मी व गणेश जी का पूजा कराने के लिए जैकी उर्फ पंडित अविनाश मिश्रा को पंप मालिक ने बुलाया था, लेकिन पंडित जी पूजा कराने नहीं पहुंचे। इससे पंप मालिक गुस्से से आग बबूला हो गया और उसे सजा देने की ठान ली।
लोगों के अनुसार अपने ननिहाल तेरासी गांव में रह कर पुरोहित का कार्य करने वाले पंडित निजी कार्यो से सवारी गाड़ी से भागलपुर जा रहे थे। इस बीच पंप के समीप गाड़ी पहुंचते ही जबरन गाड़ी को रुकवाया और पंडित को पकड़ कर पंप मालिक अजीत चौधरी के सामने ले गये । पहले तो पंडित के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज व मारपीट की, इसके बाद कैंची से उसकी चोटी काट दी। इसके बाद उसके शरीर पर पेट्रोल डाल कर जलाने के उद्देश्य से शौचालय में बंद कर दिया था |
क्या कहती है पुरोहित की माँ और नानी
पुरोहित (पंडित) अविनाश कुमार मिश्रा उर्फ जैकी की माँ साधना देवी तथा नानी श्यामा देवी ने बताया कि जैकी जन्म से ही तिरासी में रहकर खेला , पढ़ा | लेकिन आज तक किसी से झंझट नहीं हुआ था | वह काफी शांत स्वभाव का है | कई गाँव में पूजा करा कर सारे घर का खर्च चलाता है | पंप मालिक के यहाँ भी तीन साल से पूजा करा रहा था | नानी की तबीयत खराब होने के कारण दवा लाने बाहर जाना था | इसलिए उसने पूजा कराने से इंकार कर दिया था | पेट्रोल पंप मालिक के भय से घटना के बाद से घर नहीं आया है | जिसे 25 तारीख को ज्योतिष से आचार्य करने के लिए बनारस जाना था | जिसमें टीक रहना भी अनिवार्य है | जिसके बगैर उसकी पढ़ाई का क्या होगा अब पता नहीं |
क्या कहते हैं पेट्रोल पंप के मालिकपेट्रोल पंप के मालिक अजीत चौधरी उर्फ बबलू ने बताया कि तीन साल से लगातार पूजा कराने वाले इस पंडित ने इस दीपावली में पूजा कराने की बात स्वीकार कर पंप की पूजा नहीं करायी । जबकि इसी पंडित द्वारा पास के सटे एक गैस एजेंसी में पूजा करायी | इसी वजह से मुझे गुस्सा आ गया | जिसे लेकर झड़प हो गयी | झड़प के दौरान पंडित की चोटी हाथ में आ गयी | जिसे मैंने गुस्से में ही काट डाला | जिसके पीछे कोई भी सामाजिक दुर्भावना नहीं थी | चोटी काटने का उद्देश्य सिर्फ सबक सिखाना था |
होगी कड़ी कार्रवाई
एसपी आनंद कुमार सिंह ने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

