ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज छोड़ा जाएगा दिल्ली के लिए गंगा जल


करीब तीन हफ्ते तक बंद रहने के बाद मंगलवार से दिल्ली के लिए गंग नहर का पानी आना शुरू हो जाएगा। यूपी के सिंचाई विभाग ने दिल्ली जल बोर्ड को इसकी सूचना दे दी है। जल बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 14 नवंबर से साउथ और ईस्ट दिल्ली में रहने वाले लोगों को गंगा के पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। अपर गंगा
नहर की सालाना सफाई और मरम्मत का काम चलने के कारण 22 अक्टूबर की रात से गंग नहर बंद कर दी गई थी। नहर से दिल्ली के लिए 480 क्यूसेक पानी आता है। इस पानी को 140 एमजीडी के सोनिया विहार और 100 एमजीडी के भागीरथी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ किया जाता है। यह पानी साउथ और ईस्ट दिल्ली के इलाकों में सप्लाई होता है। नहर बंद होने के कारण यमुना से पानी उठाकर साफ किया जा रहा था।