गश्ती के दौरान असंतुलित हो जीप के गहरे गड्ढे में गिर जाने से रजौन
थानाध्यक्ष बंशीधर मंडल की मौत हो गई। इस हादसे में जीप चालक पंकज कुमार
ठाकुर व जिला पुलिस के जवान कृष्ण कुमार साह एवं अमित कुमार अमिताभ भी
जख्मी हो गए। यह घटना शुक्रवार की देर रात भागलपुर-हंसडीहा पथ पर कतरिया
पुल के समीप घटी। अत्यधिक नीचे गिरने के चलते जीप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हो गया। जख्मी में दोनों पुलिस जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। जबकि चालक
की गंभीर स्थिति को देख उसे पीएचसी रजौन से भागलपुर रेफर
कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही देर रात को ही पुलिस कप्तान विकास वर्मन, डीएसपी बीके दास, एसडीपीओ अजय कुमार व बांका थानाध्यक्ष अरुण राय के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। तत्काल शव को बाहर निकालते हुए थाना लाया गया और फिर एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम हेतु बांका भेजा गया। सभी जख्मी को भी पीएचसी पहुंचाते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार आरंभ करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव बांका पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों व जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। फिर शव वापस रजौन थाना ले जाया गया, जहां मौजूद भारी भीड़ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। घटना की सूचना पर देर रात को ही उनकी पत्नी व बच्चे भी रजौन पहुंच गए थे।
1994 बैच के दारोगा स्व. मंडल मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड स्थित विजय गांव के मूल निवासी थे। फिलहाल वे बांका जिला के शंभुगंज प्रखंड स्थित जगन्नाथपुर गांव (अपने ननिहाल) में बस गए थे। उन्हें दो पुत्र व एक पुत्री है। इधर संविदा पर बहाल जख्मी चालक पंकज कुमार ठाकुर, सधुआ, नवगछिया के रहने वाले हैं। जबकि घायल जवान कृष्ण कुमार साह जमुई व अमित कुमार अमिताभ खगड़िया के रहने वाले हैं। इस घटना को लेकर जिला पुलिस परिवार में पूरे दिन शोक का माहौल रहा।