नीतीश कुमार व सुशील मोदी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर बढ़ रहे
बिहार को कुछ लोग बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। ताजा उदाहरण मधुबनी
घटना है। लड़का और लड़की दोनो जिंदा थे। पर अफवाह फैलाकर जिलों और प्रदेश को
जलाने की साजिश रची गई। ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई होनी
चाहिए। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह भागलपुर के सांसद
सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहीं। वे फारबिसगंज (अररिया) में एक कार्यक्रम
में भाग लेने जा रहे थे।
किशनगंज में अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा, बिहार में एक के पास सौ से ऊपर और दूसरे के पास 90 से अधिक
विधायक हैं। जदयू और भाजपा प्रदेश के विकास के लिए अच्छा काम कर रही है। दोनों दलों के बीच कुछ लोग तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो असंभव है। दोनों दल मिलकर चुनाव लडेंगे और एक बार फिर विपक्षियों को करारी मात देंगे।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विस चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। दोनों प्रदेशों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। चुनाव के दौरान पार्टी के किसी भी नेता को प्रचार करने पर रोक नहीं लगाई गई है। जरुरत पड़ने पर भाजपा के अन्य नेता गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए श्री हुसैन ने कहा, गडकरी जी ने अपने नाम से कहीं भी जमीन नहीं ली है। वे तो महाराष्ट्र के किसानों के हित में काम करे हैं। गन्ने का बीज 13 की जगह पांच रुपये में मिले इसके लिए उन्होंने 15 हजार किसानों का ग्रुप बनाया है। अरविंद केजरीवाल छपास रोग से पीड़ित हैं। उनको समाचारों की हेडलाइन में बने रहने की आदत है। इसके लिए वे कभी गांधी तो कभी अन्ना टोपी, कभी मैं अरविंद हूं की टोपी लगाते रहे हैं। वे दूसरों के लिए लोकपाल और अपनों की जांच लिए तीन जज नियुक्त करने वाले कौन होते हैं? जहां तक सत्ता पक्ष का विरोध है वह ठीक है, पर वे तो विपक्ष को भी कमजोर बना रहे हैं।