ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मलाला की हालत में हो रहा है सुधार

लड़कियों की शिक्षा के हक में आवाज उठाने वाली पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई की स्थिति में सुधार हो रहा है। यह जानकारी पाकिस्तानी सेना ने दी है। मलाला को तालिबान ने गोली मारकर घायल कर दिया था। सेना के मीडिया प्रकोष्ठ अंतर-सेवा जन सम्पर्क (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल असीम बाजवा के हवाले से जियो न्यूज ने
रविवार को यह जानकारी दी।
बाजवा ने कहा, "मलाला के हाथों और पैरों में हलचल देखी गई है। यह सकरात्मक संकेत है।" बाजवा ने बताया कि अब तक मलाला को इलाज के लिए विदेश ले जाने का कोई फैसला नहीं किया गया है। वह अब तक वेंटीलेटर पर है और उसे हटाने के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुईं दो अन्य लड़कियों की भी देखरेख की जा रही है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।
मलाला को मंगलवार को खबर पख्तूनख्वा में स्कूल से लौटते समय गोली मार दी गई थी। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में दो और लड़कियां भी घायल हो गई थीं। इस घटना को लेकर दुनिया भर में आक्रोश है और कई देशों के नेताओं ने इसकी निंदा की है।